27 नवंबर 2018 - 14:59
'इस्लामिक आतंकवाद' शब्द के प्रयोग पर तुर्की की आपत्ति

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कुछ देशों के नेताओं की ओर से इस्लाम को बदनाम करने की कोशिशों की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद सारी दुनिया में मौजूद है अतः इस मामले में केवल मुसलमानों को आरोपी ठहराना ग़लत है।

अर्दोगान ने कहा कि दुनिया के देशों को चाहिए कि आतंकवाद तथा उसे संघर्ष के मामले में सैद्धांतिक रुख़ अपनाएं और उन देशों के नेताओं के मुंह से इस्लामिक आतंकवाद शब्द का प्रयोग जो खुलकर या पर्दे के पीछे से आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं बहुत आश्चर्यजनक है।

अर्दोग़ान ने जो बात कही है वह अनेक विचारक बार बार कह रहे हैं। पश्चिमी मीडिया भी इस संदर्भ में दोहरे मापदंड पर काम कर रहा है। पश्चिमी मीडिया तथा अन्य गलियारों ने हमेशा आतंकी हमलों के लिए मुसलमानों को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश की है।

विशलेषक इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि पश्चिमी मीडिया का रवैया बदला जाना ज़रूरी है क्योंकि मीडिया के इस रवैए में बहुत से ज़मीनी तथ्यों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।

कुछ समय पहले अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरानी राष्ट्र को आतंकी राष्ट्र कहा दिया हालांकि इस्लामी गणतंत्र ईरान तो वह देश है जिसने हमेशा आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष किया और क़ुरबानियां भी दी हैं। इराक़ और सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवाद की कमर तोड़ने में ईरान की केन्द्रीय भूमिका रही है।

इस्लामी देशों के लिए ज़रूरी है कि मीडिया और राजनैतिक गलियारों के दोहरे रवैए पर अंकुश लगाने के लिए मिल जुल कर काम करें।